Rashifal 30 December 2024
Rashifal 30 December 2024
मेष राशि
आपको जल्दबाजी में या भावनात्मक रूप से कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। नौकरी बदलने के प्रयास बेहतर होंगे। आप अपने बच्चे को अपनी पसंद के किसी भी कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको किसी भी बात पर बेवजह गुस्सा करने से बचना होगा। आपको सोच-समझकर ही अपने काम में आगे बढ़ना चाहिए।
वृषभ राशि
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ घरेलू और बाहरी मामलों पर चर्चा करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी । जो लोग सिंगल हैं उनके अच्छे संबंध बन सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। Rashifal 30 December 2024
मिथुन राशि
आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि होगी। किसी भी बात पर अनावश्यक मतभेद में न पड़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से राहत मिलेगी। किसी भी नए काम में आपको थोड़ा सोच-विचार कर ही आगे बढ़ना चाहिए।

कर्क राशि
पारिवारिक मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें, वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के लोग परेशान रहेंगे। पढ़ाई के लिए बाहर जाने की योजना बना रहे छात्रों के बारे में आपको कुछ जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशि
व्यापार में सामान्य लाभ से आप थोड़े निराश रहेंगे। आप अपने काम को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको योजना बनानी होगी और अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाना होगा। राजनीति में आने वाले लोगों का प्रयास बेहतर होगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से फोन कॉल के जरिए आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। Rashifal 30 December 2024
Rashifal 30 December 2024
कन्या राशि
आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होगी। जिससे आपको परेशानी होगी। पैसों की स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप किसी पूजा का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने पिता से उन समस्याओं के बारे में बात करेंगे जो आप अपने बच्चे के विवाह में सामना कर रहे हैं। आपको अपने ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशि
यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वह आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में किसी योजना को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। पैसों को लेकर आप किसी से वादा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके भाई और बहन आपसे कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बात कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में कुछ परेशानियां महसूस होंगी।

वृश्चिक राशि
वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपकी जीत होगी। छोटे बच्चों से कुछ मांग सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कोई नया मेहमान अविवाहित जातकों के जीवन का द्वार खटखटा सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक सीखना होगा। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
धनु राशि
काम की अधिकता के कारण थकान रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप पर काम का बोझ काफी रहेगा। किसी से पैसे उधार लेने से बचें। आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक पर्व में हिस्सा ले सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। Rashifal 30 December 2024
मकर राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आपको काफी काम मिल जाएंगे। प्रगति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। सोच-समझकर ही आपको किसी से कुछ भी कहना पड़ेगा।

कुंभ राशि
अधिक लाभ के चक्कर में आप छोटे-मोटे लाभ की योजनाओं पर कम ध्यान देंगे, जिससे आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में कुछ कलह थी तो वह भी सुलझ जाएगी। पारिवारिक मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।
मीन राशि
आय के मामले में मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ जाएगा, जिससे आपको नया घर, अपार्टमेंट आदि मिल सकता है। नौकरी बदलना आपके लिए अच्छा रहेगा।